फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा गरीबों की राजनीति करती है: नेता प्रतिपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक क्षेत्र के गंगापुर स्थित बबूल सिंह के बागीचे में शुक्रवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में जो प्रदेश का विकास किया। वह 50 वर्षों में भाजपा की सरकार नहीं कर सकती।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि यदि भाजपा की अबकी बार सरकार बनीं तो फिर संभव है कि भारत में कभी चुनाव न हो तथा संविधान बदल भी दिया जाए। भाजपा के पांच वर्षों के शासन में पूंजीपतियों की पूंजी में बेतहाशा वृद्धि हुई। कहा, समाजवादी पार्टी जातिवादी नहीं है। जो जातिवादी होता है, वह समाजवादी नहीं हो सकता। इस मौके पर व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी, डॉ. जगदीश, रविंद्र सिंह, शिवनारायण राय, प्रदीप गुप्ता, संकल्प सिंह, सुरेंद्र निषाद, धर्मेंद्र मणिक, मोदी जायसवाल, उमेश यादव, पटेल राम, मंजूर, श्रीप्रकाश गुप्ता, उपेंद्र पटेल, एजाज अहमद लल्लन राजभर, उपेंद्र पटेल आदि रहे। अध्यक्षता सपा ब्लाक अध्यक्ष रमाशंकर यादव संचालन बृजेश कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें