फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी नहीं हुई तो स्वास्थ्य सेवाओं को करेंगे ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बलिया। दुर्व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध देयकों के भुगतान को लेकर गुरुवार को आशाओं एवं महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने राष्ट्रीय कार्यक्रम को बंद कर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने जिला स्वास्थ्य प्रशासन को चेताया कि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन और उग्र कर स्वास्थ्य सेवाओं को ठप किया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपदीय मंत्री वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि दोनों संगठन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का संबद्ध घटक संगठन हैं। जिसे परिषद ने काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को चेतावनी देते हुए समय रहते हुए अपनी मांगों की पूर्ति करे अन्यथा परिणाम भयानक होगा। सत्या सिंह ने कहा कि हमारी मांगे जब तक मानी नहीं जाएगी तब तक यह आंदोलन चलेगा। जरूरत पड़ी तो धरने के कार्यक्रम को आमरण अनशन के रुप में परिवर्तित कर दिया जाएगा। इस संघर्ष को बहुत मजबूती से लड़ा जाएगा। संगठन के जिला संयोजक शशि सिंह ने कहा कि हमारी मांगों पर सितंबर में ही एक माह का समय सीएमओ ने लिया था। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मांगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। हम इस संघर्ष को मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं सुशील त्रिपाठी ने कहा कि मांगों के प्रति हम संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में मुख्य रूप से सुभाष सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, फुलन राय, लाल बाबू यादव, रिंकू सिंह, रामाशंकर शर्मा, माधुरी ओझा, उर्मिला तिवारी, निमिष गुप्ता, सुदेश्वर अनाम आदि लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता सत्या सिंह तथा संचालन सुशील कुमार त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें