बलिया। नगर से सटे अगरसंडा स्थिति फिनिक्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार की देर शाम वार्षिकोत्सव धूमधाम संपन्न हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ जनार्दन राय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बीच-बीच में कक्षा में आए अव्वल छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सबसे पहले बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। तत्पश्चात स्वागत गीत गाया। इसके बाद मैंने कहा फूलों से... तथा राजस्थानी गीत माड़ उड़ारी व नच ले वे.. गीत पर भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात करप्शन, बंटवारा नाटक का मंचन कर देश भक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। फिर मटका गीत व सेव ट्री पर गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर हरे पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया। वहीं दहेज गीत पर भावपूर्ण मंचन कर दहेज लोभियों पर करारा तमाचा मारा। वहीं नन्हें-मुन्नें बच्चों ने सेल्फी डांस व घड़ी बाबरी लटके गीत पर डांस कर दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। अंत में नर्सरी से लेकर कक्षा-नौ व 11वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा क्रमश: रिशिता पांडेय, सामर्थ, उत्कर्ष पांडेय व बंटी प्रजापति, रवि यादव, मनीष यादव, अरिहंत, हिमांशु, अंशिका, सत्यम गुप्ता, रितेश यादव, ऋषि, कामना पांडेय, पुष्कर को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आभा पांडेय, सुधीर, आफताब, शशिप्रभा, सुनिता, हैदर, संजय, प्रतिमा, अनिता आदि मौजूद रहे। संचालन स्कूल के डायरेक्टर सुनील कुमार यादव ने किया।
भावपूर्ण मंचन कर दर्शकों को किया ताली बजाने पर मजबूर
बलिया। अगरसंडा गांव स्थित गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी शनिवार की शाम वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रम के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि टीडी कॉलेज के पूर्व हिंदी प्रमुख देव नाथ चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्र म का आगाज किया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने एकल गीत, डांडिया, दहेज, सामूहिक गीत एवं कैसेट डांस पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर डायरेक्टर गनेश चौरसिया, प्रधानाचार्य विनय कुमार यादव, विजय कुमार चौरसिया, एसके राय, अबरार आलम, नेहा खातून, एके सिंह, पीएन राय, साधना यादव आदि मौजूद रहे।