फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग राज्य गठन किए बगैर पूर्वांचल का विकास असंभव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। पूर्वांचल मुक्ति मोर्चा ने पृथक पूर्वांचल राज्य के गठन की वकालत की है। मोर्चा का कहना है कि अलग राज्य का गठन किए बगैर पूर्वांचल का विकास संभव नहीं है। इस बाबत मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक पूर्व जिला पंचायत सदस्य अहमद कमाल लड्डन के आवास पर हुई। बैठक में पूर्वांचल राज्य के गठन के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिमेश्वर सिंह ने कहा कि आजादी के बाद सभी सरकारों ने पूर्वांचल के साथ भेदभाव किया है। यहां के नौजवान मजदूर, किसान ,रोजगार के अभाव में पलायन करने को विवश हैं। बजट आवंटन में भी भेदभाव किया जाता है। हालांकि बैंकों का कहना है कि जिस क्षेत्र के लोग पैसा जमा करेंगे , उसमें जमा राशि का 60 फीसदी उद्योग लगाने के लिए दिया जाएगा , लेकिन दुर्भाग्य है कि पूर्वांचल का धन महाराष्ट्र और गुजरात के विकास पर खर्च किया जा रहा है। पूर्वांचल में उत्पादित बिजली से दूसरे प्रांत रोशन होते हैं, जबकि पूर्वांचल में बिजली के अभाव में कोई कल कारखाना नहीं खुल पा रहा है7 उन्होंने कहा कि बिना त्याग और बलिदान की कुछ भी हासिल नहीं हो सकता है ,ऐसे में पूर्वांचल राज्य के गठन के लिए व्यापक रूप से जन आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने पूर्वांचल के जनता से राज्य गठन के मामले में निर्णायक आंदोलन की अपील की। इस मौके पर विनोद चौहान, योगेंद्र प्रसाद, राजकिशोर यादव, छबीला सिंह ,अनवर अंसारी, राहुल सिंह ,महेंद्र जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें