फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिला अस्पताल में कर सकेंगे नि:शुल्क फिजियोथेरेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला दिव्यांग कल्याण विभाग द्वारा जिला अस्पताल में जिला दिव्यांग जन पुनर्वास केंद्र की स्थापना की गई है, जहां फिजियोथेरेपी तथा मानसिक रुप से विछिप्त बच्चों का नि:शुल्क इलाज होता है। जबकि सामान्य वर्ग के फिजियोथेरेपी की 30 रुपये रजिस्ट्रेशन कराने की फीस लगती है। वही प्राइवेट में एक फिजियोथेरेपी की फीस 100 से 300 रुपये तक देनी पड़ती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्थापित जिला दिव्यांग जन पुनर्वास केंद्र में कमर, गर्दन व घुटना की सेकाई के लिए एसडब्लूडी मशीन है। इसी प्रकार सर्वाइकल (गर्दन) के लिए अट्रैक्शन मशीन स्थापित है। जबकि मांस पेशियों के दर्द के लिए टेंस मशीन तथा नशों में दर्द के लिए आईएफटी मशीन स्थापित है, जो कंपन के माध्यम से एक्सरसाईज कराने का काम करती है। इसके अलावा कंधा के लिए सोल्डर विल मशीन तथा अथराईटस व घुटना के लिए स्टेटिक्स मशीन स्थापित है। वहीं घुटनों की एक्सरसाइज के लिए वैक्सबाथ मशीन स्थापित है। इस केंद्र पर मंद व मानसिक रूप से विछिप्त बच्चों के एक्सरसाइज के लिए सीपी/एमआर स्थापित है।

ऐसे बच्चों को खिलौने व विशेषज्ञों द्वारा अभ्यास कराया जाता है। इस केंद्र पर केंद्र प्रभारी चिकित्सक समेत कुल आठ कर्मचारी तैनात है। लेकिन इस केंद्र की जानकारी न होने के कारण अधिकांश लोग प्राइवेट में फिजियोथेरेपी कराने चले जाते है, जहां आर्थिक रूप से शोषण होना पड़ता है।
विज्ञापन


जिला दिव्यांग जन पुनर्वास केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अश्वनि तिवारी नक बताया कि दिव्यांग समेत बीपीएल कार्ड धारकों का फिजियोथेरेपी नि:शुल्क है। जबकि सामान्य वर्ग को 30 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें