बलिया। समाजसेवी संस्था ‘छात्र सहायता समिति‘ की बैठक रविवार को कैंप कार्यालय टाउन हाल में अध्यक्ष सर्वदमन जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 30 अक्तूबर को पोस्टर प्रतियोगिता प्रात: 11 से एक बजे तक कराने का निर्णय लिया गया। यह पोस्टर प्रतियोगिता राजकीय इंटर कालेज बलिया में दो वर्गों में होगी।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 तक की प्रतियोगिता ‘पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की भूमिका और सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक की प्रतियोगिता ‘स्वास्थ्य एवं स्वच्छता‘ विषय पर होगा। उन्होंने इच्छुक छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि 30 अक्तूबर को सुबह 10:30 तक राजकीय इंटर कालेज में पहुंच कर प्रतियोगिता के लिए अपना पंजीकरण कराकर स्थान सुनिश्चित करा लें। बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता कार्यक्रम कला शिक्षक डॉ. इफ्तखार खां की देखरेख में सम्पन्न होगी। इस मौके पर संजय उपाध्याय, प्रदीप, राकेश आनंद, अजय साहनी, लक्ष्मण यादव, संतोष सिंह, दीपक जायसवाल, मनोज साह, अमित कुमार, विकास यादव, संजय कुमार वर्मा, रतन प्रकाश वर्मा, संजय मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।