फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सुकरौली ग्राम पंचायत में पानी के ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति व्यवस्था सुधार की चार सूत्री मांगों को लेकर बीते सोमवार से तहसील परिसर में अनशन पर बैठे युवाओं का अनशन गुरुवार को उप जिलाधिकारी बैरिया राधेश्याम पाठक के आश्वासन पर समाप्त हो गया। उन्होंने जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन

बता दें कि दुर्ग विजय सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सुकरौली, करण छपरा में जलापूर्ति की समस्या को लेकर चार सूत्री मांगें थीं। इसके लिए तहसील दिवस पर दो-दो बार प्रार्थना पत्र भी दिए गए, किसी तरह की सुनवाई न होने पर बीते सोमवार को तहसील परिसर में स्थित मंदिर पर दर्जनों युवक क्रमिक अनशन पर बैठ गए। दो दिनों तक जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में बदल दिए। बुधवार की देर शाम उप जिलाधिकारी ने अनशनकारियों से वार्ता की। उन्हें काफी समझाया बुझाया। लेकिन बात नहीं बन सकी। गुरुवार को सुबह एक बार फिर उप जिलाधिकारी राधेश्याम पाठक, खंड विकास अधिकारी मुरली छपरा, रंजीत कुमार को लेकर अनशनकारियों से वार्ता के लिए पहुंचे, वहां क्षेत्र के चंद संभ्रांत लोग भी उपस्थित हो गए, उप जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी से एक सप्ताह के अंदर जलापूर्ति व्यवस्था सुव्यवस्थित कराने का लिखित आश्वासन दिलवाया। साथ ही यह भरोसा दिया कि इसके लिए हम बार-बार खंड विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान से जानकारी लेते रहेंगे। प्रयास रहेगा कि एक सप्ताह के अंदर जलापूर्ति सुव्यवस्थित हो जाए, उप जिलाधिकारी के इस आश्वासन के बाद अनशनकारियों ने अपना अनशन स्थगित कर दिया। इस अवसर पर अजीत सिह, नितेश सिंह, रंजन सिंह, अरविंद सिह, भोला सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विकेश सिह, निकु सिह, पंकज उपाध्या, राम जी सिंह, मुकेश सिह, बजरंगी सिंह, मनीभूषण सिंह, बब्लू मिश्रा, रंजित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें