फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में पारदर्शिता, निष्पक्षता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में गुरुवार को जिले के समस्त कालेज प्रशासन व छात्रसंघ नेताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें गुरु-शिष्य की खंडित हो रही परंपरा को कायम रखने और कालेज की मूलभूत समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए डीएम सुरेंद्र विक्रम ने प्राचार्य, शिक्षक व छात्रनेताओं से अनुरोध किया कि कालेज की मूलभूत समस्याओं को दुरुस्त करते हुए शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाएं। ताकि समय से प्रवेश तथा कक्षाएं संचालित हो सकें। इसके अलावा समय से परीक्षा भी संपन्न हो सकें। कहाकि कालेज में पारदर्शिता, निष्पक्षता व सुचिता बहुत जरूरी है। इस दौरान डीएम ने जनपद के विभिन्न कालेजों से पधारें प्राचार्यों से बारी-बारी से समस्या संबंधी जानकारी ली। सभी ने एक स्वर से कहा कि संस्थागत छात्रों से कोई परेशानी नहीं है। कालेज छोड़ चुके कुछ छात्र नेताओं से है, जो अराजकता फैला रहे। कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उनका हौसला बढ़ गया और कानून को हाथ में लेते गए। जिस पर डीएम ने कहाकि अराजकतत्वों को चिह्नित कर लिया गया है। जिनकी संख्या काफी कम है। उनसे प्रशासन सख्ती से निपटेगा। छात्रनेता के नाम पर असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल खराब कतई नहीं करने दिया जाएगा, लेकिन कालेज को भी बेहतर शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करानी होगी। डीएम ने कहा कि कोई कालेज या छात्रनेता नहीं चाहते कि माहौल खराब हो, लेकिन एकाध अराजकतत्वों द्वारा ही माहौल खराब किया जाता है। लेकिन किसी भी हाल में शैक्षिक व्यवस्था बेहतर बनाए रखना है। इस दौरान छात्रनेताओं ने छात्रों की समस्या के समाधान के लिए फोरम बनाने की मांग की। जिस पर डीएम ने विद्यालय का प्राक्टोरियल बोर्ड सक्रिय करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एएसपी विजयपाल सिंह, वीसी योगेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज पांडेय, मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह, सीओ हितेंद्र कृष्ण, कोतवाल शशिमौली पांडेय व छात्रनेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें