फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे और डीएम ने किया जेल का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला जज मो. असलम व जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने शुक्रवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ मक्खियों व मच्छरों से बचाव को छिड़काव निर्देश दिया गया। जिला जज के साथ आला अफसरों के निरीक्षण से जिला जेल में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपराह्न जिला जज व डीएम अचानक जिला जेल पहुंचे। प्रत्येक बैरकों में जाकर साफ- सफाई व अन्य व्यवस्था को जांचा-परखा। कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बाबत जानकारी ली। कई कैदियों ने बताया कि उन्हें अधिवक्ता के अभाव में जेल में रहना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक से सबकी सूची मांगी जिसमें छह कैदी बिना अधिवक्ता वाले पाए गए। जिससे उनकी कोर्ट में सुनवाई नही हो पा रही है। जिजा जज व डीएम ने उसे नोट किया और शीघ्र ही सरकारी वकील उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। रसोईघर में भी दोनों अधिकारी जांच के लिए पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने भोजन तथा साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। सचेत किया कैदियों का भोजन साफ सुथरे तरीके से नियमानुसार बने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। जेलर को निर्देश दिया कि भारी वर्षा की स्थिति में पानी निकास की समस्या पर निर्देश दिया कि कम से कम दो पंपिंग सेट की व्यवस्था रखें और पानी बड़ी नाली में जाए। इस दौरान जिलाधिकारी कैदियों के स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ सिस्टम लगवाने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान सीजेएम अमित मालवीय, एएसपी विजय पाल सिंह, जेलर प्रशांत मौर्य, डिप्टी जेलर वीरेंद्र प्रकाश शर्मा, प्रभाकांत पांडेय आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें