फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जुलाई तक अपने क्षेत्र में कराए 25 शौचालय का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। विकासखंड नवानगर के डवकरा हाल में ब्लॉक स्वच्छता समिति की बैठक गुरुवार को खंड विकास अधिकारी चंद्र मोहन कनौजिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नवानगर ब्लॉक के समस्त सचिव, तकनीकी सहायक जेई तथा रोजगार सेवक के साथ साथ नवानगर ब्लाक के समस्त सफाईकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैठक में खंड विकास अधिकारी चंद्रमोहन कनौजिया ने सभी को निर्देश दिया कि आने वाली 31 जुलाई तक सभी कर्मियों को अपने अपने क्षेत्र में 25-25 शौचालयों का निर्माण कराना है। ताकि जल्द से जल्द नवानगर विकासखंड के हर गांव को ओडीएफ बनाया जा सके। शौचालय निर्माण के बाद धनराशि लाभार्थी के खाते में भेज दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिए गए समय के बाद भी अगर कार्य अधूरा पाया गया तो मुख्य सचिव के निर्देशन में संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सोनकर, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर बच्चा राय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल कुमार वर्मा, अतरिक्त कार्यक्त्रस्म अधिकारी सुमित सिंह, खण्ड प्रेरक अभिषेक सिंह, मंजीत सिंह, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें