फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पांच मिनट में 10 एमएम बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मंगलवार की शाम को पांच मिनट तक हुई बारिश से लोगों को उमस भरी भीषण गर्मी से राहत मिल गई। वैसे दो दिनों से बादलों ने डेरा डाले रखा लेकिन गर्म व उमस से राहत नहीं मिल पा रही थी। सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे।
विज्ञापन

दोपहर में धूप व छांव का खेल चलता रहा। शाम को शहर क्षेत्र में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ इलाकों में बारिश हुई। वैसे तापमान में कोई गिरावट नही आई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिले में 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री था। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक डा. सुरेश सिंह ने बताया कि आसमान में बादलों के आने-जाने का क्रम जारी रहेगा। कभी-कभी हल्की बारिश होगी।
विज्ञापन

इधर बारिश व आकाश में बादल देखकर किसानों के भी चेहरे खिल गए हैं। धान की बेहन लगाने में जुट गए है। आकाश में उमड़ते बादलों को देख किसानों के मुरझाए चेहरे पर अचानक रौनक लौट आई है। उन्हें भरोसा है कि मानसून के सक्रिय होने के बाद आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी।
धान के नर्सरी का ऊपर वाला हिस्सा पीला पड़ने लगा था। किसी तरह खेतों की सिंचाई कर किसान पौधों को सुरक्षित रखने के लिए मेहनत कर रहे थे।

बारिश ने खोली शहर की पानी निकासी व्यवस्था की पोल

मंगलवार की देर शाम को लगभग पांच मिनट तक हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई लेकिन बारिश ने नगर पालिका की पानी निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। नगरपालिका परिषद ने नगर की नालियों बेहतर सफाई का दावा किया था। हल्की बारिश से शहर की मुख्य सड़क समेत गलियों में पानी लग गया। इससे लोगों को घरों से निकलने में कई तरह की दिक्कतें हुई। मुख्य सड़क पर भी पानी लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें