बलिया जिले में रविवार को कोरोना के 10 और मरीज पाए गए। इनमें पांच प्रवासी हैं। अब संक्रमितों की संख्या 80 हो गई। इनमें 59 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि रविवार को पंदह ब्लाक के कचिला गांव में एक, दुबहड़ ब्लाक के जनाड़ी में दो, घघरौली में एक, बेरुआरबारी ब्लॉक के शिवपुर में एक, बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के नगर से सटे तीखमपुर (परिखरा मौजा) में एक ही परिवार के चार और शंकरपुर गांव में एक कोरोना मरीज मिला है।
परिखरा और शंकरपुर के लोग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। अब जिले में एक्टिव केस 21 हो गए। अब हॉटस्पाट की संख्या बढ़कर 46 हो जाएगी। हॉटस्पॉट में मजिस्ट्रेट की तैनाती करते हुए इन इलाकों को सील करने का निर्देश दिया गया है।