फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं होगी बालियान चौरासी की महापंचायत

Wed, 02 Oct 2013 10:25 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में फर्जी नामजदगी और एकपक्षीय कार्रवाई के विरोध में 10 अक्तूबर को होने वाली बालियान चौरासी की महिला महापंचायत स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मिलकर एडीएम प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। चौधरी टिकैत ने कहा कि बहू-बेटियों को संयम से काम लेना होगा। समाज में सौहार्द की जरूरत है।

हिंसा में सरकार पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए इन दिनों वेस्ट यूपी में महिलाओं की पंचायतों का दौर चल रहा है। कुटबा गांव में दो दिन पहले ऐलान किया गया था कि बालियान खाप के चौरासी गांव की महिलाएं महापंचायत करेंगी।
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ मसले पर लखनऊ तक हरकत हुई। मंगलवार को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ एडीएम प्रशासन इंद्रमणि त्रिपाठी की हड़ौली गांव में बातचीत हुई।

एडीएम ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार गंभीरता से जांच करा रही है, किसी भी निर्दोष को जेल नहीं जाने दिया जाएगा। पंचायत टालने का अनुरोध किया गया।

भाकियू अध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं ने ही पंचायत की घोषणा की थी। फिलहाल उन्हें समझा-बुझाकर पंचायत स्थगित करा दी गई है। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी के हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। बहू-बेटियों को संयम से काम लेना होगा।
विज्ञापन


गांव के बुजुर्ग जो फैसला करेंगे वह हर व्यक्ति के हित में ही किया जाएगा। युवाओं से शिक्षा पर ध्यान दिए जाने का आह्वान किया। इस बीच बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने अपनी खाप के थांबेदारों से आह्वान किया कि सौहार्द का माहौल बनाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें