फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: काम के लिए महाराष्ट्र गया युवक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। काम के लिए महाराष्ट्र गया थाना रामगांव के झिंगहा गांव का युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पिता ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बेटे की सकुशल वापसी कराने की गुहार लगाई है। झिंगहा निवासी शमशेर ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि गांव के ही दो लोग उनके बेटे दिलशाद को नौकरी दिलाने के बहाने महाराष्ट्र के नागपुर शहर ले गए थे। वहां उससे मजदूरी कराई गई, लेकिन मजदूरी का एक भी पैसा नहीं दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, 13 मई को जब दिलशाद ने अपनी मजदूरी मांगी तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसकी जानकारी दिलशाद ने फोन पर अपने पिता को दी थी। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। शमशेर का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपियों से अपने बेटे के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए एसपी से उसकी खोजबीन कर सकुशल बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें