फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मोबाइल टाॅवर पर 10 घंटे चढ़ा रहा युवक, सीओ के समझाने पर उतरा

विज्ञापन
रुपईडीहा में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक।
विज्ञापन
रुपईडीहा। न्याय की मांग को लेकर बुधवार सुबह रुपईडीहा निवासी चंदन पटेल एक निष्प्रयोज्य मोबाइल टावर पर चढ़ा। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सकते में आ गया। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम ने उसे निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक 10 घंटे बाद टाॅवर से नीचे उतरा।
विज्ञापन

चंदन पटेल ने पूर्व में एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उसने पुलिस पर जबरन थाने में बैठाने का आरोप लगाया था। युवक का कहना था कि इस घटना से उसका मानसिक स्तर प्रभावित हुआ। वह इस मामले में न्याय चाहता था। इसी मांग को लेकर उसने बुधवार सुबह टावर पर चढ़ने का निर्णय लिया। सुबह सात बजे टॉवर पर चढ़ा चंदन शाम पांच बजे तक वहीं बैठा रहा। शाम पांच बजे सीओ चित्रांशु गौतम ने दोषी पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब वह नीचे उतरा। सीओ ने कहा कि युवक को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें