रुपईडीहा। नगर पंचायत रुपईडीहा के रंजीतबोझा गांव में प्रस्तावित कान्हा गोशाला का निर्माण निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के दस माह बाद भी अधूरा है। बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम प्रकाश सिंह ने गोशाला का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य अधूरा मिलने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को तत्काल पूरा करने की चेतावनी दी। करीब 1.64 करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह गोशाला 11 दिसंबर 2024 को ठेकेदार विभूति वर्मा, जनरल ऑर्डर सप्लायर, गोंडा को दी गई थी। इसे आठ माह में यानी 11 अगस्त 2025 तक पूरा होना था। इसके बावजूद सितंबर 2026 तक भी निर्माण कार्य अधूरा है। एसडीएम प्रकाश सिंह को पिलर निर्माण कर रहे रामनिवास ने बताया कि ठेकेदार ने जल्द काम शुरू करने को कहा है। निरीक्षण के दौरान लेखपाल करुणेश त्रिपाठी समेत तहसील के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।