फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: तालाब में कार में मृत मिला युवक

Sat, 10 Oct 2020 04:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच शहर के नईबस्ती बख्शीपुरा निवासी एक युवक को मोहल्ले के युवकों ने फोन करके बुलाया। युवक ने लखनऊ जाने की बात परिजनों से बताई। इसके बाद कार लेकर चला गया। युवक की कार चिचड़ी में स्थित तालाब में मिली। उसी में वह मृत हालत में पड़ा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक के पिता ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत शहर के मोहल्ला नईबस्ती बख्शीपुरा निवासी अरविंद तिवारी (32) के पिता आनंद कुमार तिवारी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक हैं। दरगाह थाने में तहरीर देकर आनंद कुमार तिवारी ने कहा कि बुधवार रात 9.30 बजे पुत्र को मोहल्ले के दोस्तों ने फोन करके बुलाया। पुत्र अरविंद तिवारी कार लेकर लखनऊ जाने की बात कहकर चला गया, लेकिन वह लखनऊ नहीं पहुंचा। अरविंद तिवारी कार में मृत हालत में दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के मल्हीपुर रोड के चिचड़ी गांव में स्थित तालाब में मिला। आसपास के ग्रामीणों ने कार में युवक को देखकर दरगाह पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज गए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही युवक के मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा। उधर, नईबस्ती मोहल्ला निवासी अरविंद तिवारी को जिन दोस्तों ने घर से फोन कर बुलाया था। उनका कोई पता नहीं चल रहा है। इतना ही नहीं दोस्तों के परिवारीजन घरों में ताला लगाकर फरार हो गए। ऐसे में हत्या की आशंका प्रबल हो रही है।
विज्ञापन


मार्च में हुआ था विवाह, लग गई थी नौकरी
नईबस्ती बख्शीपुरा निवासी अरविंद तिवारी के पिता आनंद तिवारी ने बताया कि पुत्र का विवाह इसी मार्च में हुआ था। पुत्र की सरकारी नौकरी भी लग गई थी। लेकिन अभी ज्वॉइनिंग नहीं हुई थी। इसको लेकर भी मोहल्ले के लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें