फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 24 May 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत चिकनिया निवासी राधे (45) बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घर पहुंचकर राधे ने पत्नी से शरीर में दर्द होने की बात कहकर दवा लाने को कहा। पत्नी जब तक दवा लेकर आती, उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव निवासी तीन लोगों पर जमीन का बैनामा करवाने और शराब पिलाकर पिटाई कर राधे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना के चिकनिया निवासी करन गुप्ता ने बताया कि उनके जीजा राधे को बृहस्पतिवार को गांव निवासी तीन लोग अपने साथ ले गए थे और उनकी जमीन का बैनामा करवा लिया। इसके बाद उन्हें शराब पिलाई और जमकर पीटा। रात में जीजा घर आए तो दर्द से कराह रहे थे। उन्होंने बहन से दर्द की दवा लाने के लिए कहा। बहन दवा लेने गई थी और जब वह दवा लेकर वापस लौटी तो उनकी मौत हो चुकी थी। करन ने आरोप लगाया कि जीजा को साथ ले जाने वालों की पिटाई से उनकी मौत हुई है। थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी दद्न सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें