फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पहलवानों ने दिखाया दम, सौम्या ने नेहा को हराया

Fri, 03 Apr 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बाबागंज में आयोजित दंगल में दांव आजमाते पहलवान। -संवाद
विज्ञापन
बाबागंज। अंतरराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को देश-विदेश के नामी पहलवानों ने अपने दांवपेंच से दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरे दिन चले इन मुकाबलों में शक्ति और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला।
विज्ञापन


दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला तूफान पहलवान और प्रदीप शास्त्री के बीच हुआ। काफी देर तक बराबरी पर चले इस मैच में प्रदीप शास्त्री ने अपनी सूझबूझ से जीत हासिल की। वहीं भूटान के चिमचिम डोगरा आदिवासी ने जम्मू-कश्मीर के नकाबपोश को हराकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। वहीं, नेपाल के थापा ने पश्चिम बंगाल के काला कोबरा को पटखनी दी।

जबकि बनारस के शास्त्री ने राजस्थान के शैतान को हराया। स्थानीय पहलवान निशांत पाठक उर्फ छोटू (बाबागंज) ने झांसी के ओमवीर सिंह को हराकर स्थानीय दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं महिला वर्ग के मुकाबले में कुमारी सौम्या ने नेहा सिंह तोमर को हराकर जीत दर्ज की। अन्य मैचों में बाबर अली ने बिल्ला को और बलवंत त्रिपाठी ने बालजी को मात दी। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि संदीप जायसवाल, हरीश चंद्र गुप्ता, हाजी अनवर और संदीप त्रिपाठी, फौजदार वर्मा, राकेश पाठक और हरीश वर्मा ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें