फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती के तीसरे दिन पहलवानों ने दिखाया जोर

विज्ञापन
दंगल में पहलवानों को सम्मानित करते आयोजक। - फोटो : दंगल में पहलवानों को सम्मानित करते आयोजक।
विज्ञापन
जरवलरोड। जरवल कस्बा में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती के तीसरे दिन मंगलवार को दर्शकों ने रोमांचक दंगल का आनंद लिया। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, बनारस, उत्तराखंड, बरेली और अन्य प्रदेशों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती का जलवा दिखाया।
विज्ञापन


खेल के मुख्य मुकाबलों में सहारनपुर के वकार पहलवान और दिल्ली के मोंटी पहलवान के बीच मुकाबला रोमांचक रहा, जिसमें वकार पहलवान विजयी रहे। मध्य प्रदेश के विनोद पहलवान और मेरठ के बबलू पहलवान के बीच भी बबलू पहलवान ने जीत हासिल की। हरियाणा के बल्लू पहलवान और बाबा फकीर की कुश्ती में बाबा पहलवान ने बाजी मारी। इसके अलावा वकार पहलवान और नेपाल से आए बसंत थापा के बीच भी जबरदस्त मुकाबला हुआ।
कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद शादाब पहलवान ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समाजसेवी कमाल अहमद, फिरोज चौधरी, प्रमोद कुमार गुप्ता, ओमान खान, गुफरान वारसी, आरएस राजा, मनी शेख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें