फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कतर्नियाघाट में मना विश्व गिद्ध जागरूकता दिवस

Sun, 07 Sep 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट में विश्व गिद्ध जागरूकता दिवस पर बच्चों को जानकारी देते विशेषज्ञ। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बिछिया। शारदा सहायक परियोजना इंटर कॉलेज गिरिजापुरी में शनिवार को कतर्नियाघाट वन विभाग व न्यूज (नेचर एनवायरमेंट एंड वाइल्डलाइफ सोसाइटी) ने विश्व गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया। कार्यक्रम में कतर्नियाघाट ईको क्लब के 40 बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन




कतर्नियाघाट वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बच्चों को गिद्धों के महत्व के बारे में बताया। कहा, कतर्नियाघाट के आसपास गिद्धों की संख्या में सुधार हो रहा है। सेमल के वृक्ष इनके प्राकृतिक आवास हैं।कार्यक्रम में न्यूज संस्था के बायोडायवर्सिटी ऑफिसर सितांगशु दास ने बच्चों को जैव विविधता में गिद्धों की भूमिका के बारे में बताया।

कम्युनिटी एजुकेटर श्रुति लोहानी ने बच्चों को गिद्धों के योगदान की जानकारी दी। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक, प्रधानाचार्य प्रतिभा रंजन, शिक्षक अरविंद और राजा हसन समेत कई अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें