कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधि को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। स्रोत : आयोजक
बहराइच। बाल विवाह और परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से शनिवार को जरवल ब्लॉक में ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों की एकदिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला हुई। इस दौरान संकल्प लिया गया कि ग्राम पंचायतें अब बाल विवाह की रोकथाम, परिवार नियोजन और पोषण जैसे मुद्दों पर काम करेंगी। इस मौके पर 148 पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बीडीओ आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र में शादी करने वाली लड़कियों का शरीर पूरी तरह विकसित नहीं होता। ऐसे में गर्भधारण करने से उनके कुपोषित होने पर प्रसव के समय खतरा बढ़ जाता है। सीएचसी जरवल के अधीक्षक डॉ. कुंवर रितेश ने कहा परिवार नियोजन अपना कर गर्भधारण के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखा जा सकता है।