फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कहीं कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे’

Sat, 08 Aug 2015 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बच्चे देश के भाग्य विधाता हैं। जिन्हें स्वस्थ रखना हम सबका दायित्व है। इसलिए जिले के प्रत्येक बच्चे को कुपोषण से मुक्त रखने के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गंभीरता से कार्य करें।
विज्ञापन


ताकि श्रावस्ती को कुपोषण से मुक्त जिला बनाया जा सके। इसमें जो भी कर्मचारी व अधिकारी अच्छा कार्य करेगा उसे सम्मानित किया जाएगा। जबकि खराब कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को कदापि बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह बातें कैंप कार्यालय सभागार में शुक्रवार देर शाम जिलाधिकारी राघवेंद्र विक्रम सिंह ने राज्य पोषण मिशन की बैठक में कही। जिलाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि आगामी पंद्रह अगस्त को जिले को कुपोषण से मुक्ति दिलाने में लगी सुपरवाइजरों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


जबकि खराब प्रदर्शन करने वाली आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को दंडित किया जाएगा। इसलिए इस कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारी यह सुनिश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र में कहीं कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे।

यदि किसी बच्चे में कुपोषण की शिकायत मिलती है तो संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाए ताकि समय रहते उनका बेहतर इलाज कर उन्हें कुपोषण से मुक्त कराया जा सके।

‘अपने क्षेत्रों का दौरा करें अफसर’
कैंप कार्यालय सभागार में बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शुक्रवार शाम बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा किया। इस दौरान डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी कर लें।

साथ ही पूर्व अनुभव के आधार पर सभी बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर संचालन की तैयारी अभी से कर लें जिससे बाढ़ की स्थिति आने पर बचाव कार्य में कोई कठिनाई न हो।

वहीं सिंचाई विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नदी किनारे बसे गांव में कटान के पुराने इतिहास को देखते हुए एहतियाती तौर पर सभी बंदोबस्त करने का निर्देश दिया जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों को सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। इस मौके पर सीडीओ एनपी सिंह, सभी उप जिलाधिकारी व तहसीलदार, सिंचाई व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें