फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ इंतजार, आमान परिवर्तन को मिली रफ्तार

Fri, 10 Jul 2015 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डेढ़ दशक से आमान परिवर्तन का इंतजार कर रहे तराईवासियों के लिए खुशखबरी है। ये इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।
विज्ञापन


रेलवे ने गोंडा-बहराइच प्रखंड पर ब्रॉडगेज को अंतिम चरण के काम पूरा करने की हरी झंडी देते हुए 130 करोड़ रुपये का बजट आवंटित कर दिया है।

एक अक्तूबर से गोंडा से बहराइच आने वाली सभी ट्रेनों को बंद करने से संबंधित आदेश भी जारी हो गया है।

सूत्रों की मानें तो आमान परिवर्तन का काम पूरा होने में एक वर्ष से अधिक समय लग सकता है।  2016 में ही हाईस्पीड ट्रेनों का संचालन हो सकेगा।

गौरतलब है कि गोंडा से बहराइच के बीच मीटरगेज को ब्रॉडगेज किए जाने का उद्घाटन वर्ष 2002 में तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार ने किया था।

लेकिन,  बजट नहीं होने के कारण काम पूरा नहीं हो पा रहा था। इस बार रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट में घोषणा करते हुए ब्रॉडगेज के लिए धनराशि आवंटित की थी।

रेल मंत्रालय ने अब 130 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।

बहराइच के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनीस अहमद ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्रॉडगेज का काम एक अक्तूबर से शुरू करने का प्रस्ताव है।

इसके लिए एक अक्तूबर से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, वर्ष 2016 में ही तेज रफ्तार ट्रेनों के संचालन को अनुमति मिल पाएगी।

नवंबर 2016 में प्रस्तावित है ट्रायल
रेलवे सूत्रों की मानें तो ब्रॉडगेज का काम एक अक्तूबर से शुरू होने के बाद अगले साल तक पूरा हो सकेगा। हालांकि, इसमें कुछ और समय भी लग सकता है।

 ऐसे में नवंबर में नॉन इंटरलाकिंग काम कराते हुए मालगाड़ी का ट्रायल लिया जा सकता है। मालगाड़ी के ट्रायल के बाद ही एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल तक बहराइच से होगा संचालन
सूत्रों के अनुसार गोंडा-बहराइच के बीच चलने वाली ट्रेनें पूरी तरह से बंद रहेंगी। ऐसे में बहराइच रेलवे स्टेशन से ही नेपालगंज, मैलानी और बरेली की ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें