फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और भैंस न मिलने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर (बहराइच)। पटखौली भवानीपुर गांव में एक विवाहिता की ससुराल के लोगों ने दहेज में बाइक और भैंस न मिलने पर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और मामा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रानीपुर थाना अंतर्गत सदियाबाद गांव निवासी संतराम ने थाने पर दी गयी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी कालीन देवी (22) का विवाह चार वर्ष पूर्व ग्राम पटखौली भवानीपुर निवासी विजय यादव के साथ किया था। लेकिन विवाह के बाद से ही परिवारीजन बेटी को कम दहेज लाने की बात कहकर प्रताड़ित कर रहे थे।
पिता संतराम ने कहा कि कुछ दिनों ने बाइक और भैंस की डिमांड ससुराल के लोगों की ओर से की जा रही थी। लेकिन परिवार की स्थिति ठीक न होने के चलते ससुराल के लोगों की मांग पूरी नहीं की जा सकी। ससुराल के लोगों को स्थिति सुधरने पर डिमांड पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन बेटी का उत्पीड़न थमा नहीं।
विज्ञापन

संतराम का कहना है कि रात में बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को छल्ले से लटका दिया गया। आसपड़ोस के लोगों से सूचना पाकर संतराम मौके पर पहुंचा। संतराम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रबोध कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर और मामा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गयी है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश मेें दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें