फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा मंत्री के हाथों पुस्तक, ड्रेस, जूता-मोजा पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को ब्लॉक चित्तौरा के प्राथमिक विद्यालय डीहा में जूता, मोजा, पुस्तक व ड्रेस वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल रहीं। उनके हाथों किताबें व ड्रेस पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर राज्यमंत्री ने शिक्षकों से कहा कि बीते सत्र के सापेक्ष 15 प्रतिशत अधिक नामांकन करवाएं। कक्षा शिक्षण को बेहतर बनाकर मिसाल कायम करें।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय डीहा में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने फीता काटकर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्कूल चलो अभियान तथा पौधरोपण पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शिक्षा जागरूकता के लिए प्रस्तुत पपेट-शो को सभी ने सराहा। राज्यमंत्री ने कहा कि आगामी कुछ वर्षों में हमारी शिक्षा व्यवस्था नये आयाम स्थापित करेगी।
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि शिक्षा के महत्व को समझते हुए अपने सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से विद्यालय भेजें। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति व शिक्षण कार्य की पुष्टि के लिए बीएसए को ऐसा मैकेनिज्म डेवलप करने का निर्देश दिया कि शिक्षक पढ़ाते समय सेल्फी लेकर पोस्ट करें ताकि शिक्षकों द्वारा विद्यालय में पढ़ाने की पुष्टि की जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को औचक निरीक्षण पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को सचेत किया कि विद्यालय अवधि में मोबाइल पर व्यस्त न रहें बल्कि बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। उन्होंने लगभग 246 बच्चों को किताबें, जूता-मोजा व ड्रेस तथा स्पोर्ट्स किट का वितरण किया तथा माता समूह की सदस्यों से परिचय प्राप्त करते हुए उनसे एमडीएम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करने की बात कही।
इस मौके पर उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह ने किया जबकि बीएसए एसके तिवारी ने आभार जताया। कार्यक्रम में बीडीओ चित्तौरा एसके श्रीवास्तव, बीईओ बृज लाल, जय प्रकाश शर्मा, राहुल राय, प्रभा सोनी, ब्लॉक प्रमुख चित्तौरा के प्रतिनिधि कमलेश वर्मा व शिवपुर के प्रतिनिधि पुरुषोत्तम सिंह जायसवाल आदि मौजूद रहे।
प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने प्राथमिक विद्यालय डीहा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के साथ पूरे प्रदेश के शिक्षक-शिक्षिकाओं को चेतावनी दी। कहा कि विद्यालय अवधि में मोबाइल अथवा सोशल मीडिया पर जो शिक्षक सक्रिय मिलेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। मोबाइल पर टाइम पास करने वाले गुरुजनों की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की जायेगी। किसी भी शिक्षक को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें