फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Sat, 05 Oct 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में दरगाह थानाक्षेत्र के नूरुद्दीनचक गांव में महिला का शव मिलने के बाद जांच करते सीओ।
विज्ञापन
चित्तौरा(बहराइच)। दरगाह शरीफ थाना के नुरुद्दीन चक में शनिवार को संदिग्ध हालात में अज्ञात महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे सीओ, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए और आस पास मौजूद लोगों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी चौकी इलाके के नूरुद्दीन चक गांव के पास झाड़ियों में शनिवार की सुबह लोगों ने लगभग 42 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर सीओ सिटी रमेश चंद्र पाडेय, फोरेंसिक टीम और थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त महिला दो दिन पहले क्षेत्र में किराए से रहकर झाड़फूंक करने वाले बााबा के पास देखी गई थी, महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिस ने बाबा को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पड़ताल कर घटना का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे है। दरगाह इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है। अन्य जिले के थानों में हुलिए के आधार पर फोटो भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के संबंध में अभी किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

बाबा से की जा रह पूछताछ
मृतक महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर बाबा से पूछताछ की जा रही है, अक्सर महिला को बाबा के पास आते-जाते देखा गया है। जल्द ही शिनाख्त करा ली जाएगी। - रमेश चंद्र पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें