फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिला ने सीएम व देवी-देवताओं की तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर फैलाया भ्रम, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर डाली गई इसी पोस्ट पर दर्ज हुआ मुकदमा।
विज्ञापन
बहराइच। देवी-देवताओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों के साथ कथित भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करना एक युवती को भारी पड़ गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की आपत्ति के बाद जिला मीडिया प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, एसपी के निर्देश पर साइबर सेल में युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन


शहर के दरगाह इलाके की निवासी रुखसाना नामक युवती पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक पोस्ट साझा कर रही थी। इन पोस्टों को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। मंगलवार सुबह भी युवती द्वारा एक पोस्ट साझा की गई, जिसमें भाजपा बहराइच जिला कार्यालय का बैनर प्रदर्शित किया गया था।

पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा वर्तमान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तस्वीरें लगी थीं। इसके साथ ही एक महिला की फोटो, राष्ट्रीय ध्वज तथा दाहिनी ओर देवी-देवताओं की तस्वीरें भी दिखाई दे रही थीं। इस पोस्ट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त हो गई।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर प्रसारित उस पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी शिवांकर शुक्ल ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव से मुलाकात कर उन्हें पूरे प्रकरण की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर युवती के विरुद्ध साइबर सेल में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें