फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बच्ची के साथ खुदकुशी करने रेलवे स्टेशन पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड। प्रेमी के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी मिलने के बाद एक 40 वर्षीय महिला शनिवार रात अपनी छह माह की बच्ची को लेकर खुदकुशी करने जरवलरोड रेलवे स्टेशन पहुंच गई। स्टेशन पर मौजूद अन्य महिलाओं ने उसकी हालत समझकर उसे समझाया और आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, तेलंगाना के हैदराबाद निवासी शबाना ने सऊदी अरब में एक शेख से शादी की थी। सऊदी में नौकरी करने वाले जरवलरोड थाना के खिदरापुर निवासी नदीम से उसके प्रेम संबंध हो गए। करीब आठ माह पहले शबाना अपने पति और 18 वर्षीय बेटे सैफ को सऊदी में छोड़कर नदीम के साथ खिदरापुर आ गई।
खिदरापुर आने के बाद शबाना को पता चला कि नदीम पहले से उज्मा नाम की महिला से शादीशुदा है। इसी बात को लेकर शनिवार शाम करीब सात बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद से आहत शबाना अपनी छह माह की बच्ची को लेकर जरवलरोड रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां उसने खुदकुशी करने का मन बना लिया था। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला से पूछताछ जारी है और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें