फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wolf Attack: दो बच्चियों के बाद अब भेड़िये ने महिला पर किया हमला, मादा भेड़िया पकड़े जाने के बाद फिर बढ़े हमले

Thu, 12 Sep 2024 11:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में दो बच्चियों के बाद अब भेड़िये ने महिला पर हमला किया है। वन विभाग की ओर से मंगलवार को ही एक मादा भेड़िया को पकड़ा गया था, लेकिन इसके बाद से हमले तेज हो गए हैं।
विज्ञापन
Wolf Attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़िये के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो बालिकाओं पर हमले के बाद बुधवार को देर रात एक महिला पर भेड़िये ने हमला किया है। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बहराइच के थाना खैरीघाट इलाके की ग्राम पंचायत भवानी पुर का मजरा कोरियन पुरवा निवासी प्रताप की पत्नी पुष्पा देवी (55) बुधवार की रात अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान भेड़िये ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। 

आनन-फानन परिजन एम्बुलेंस की मदद से रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज बहराइच में महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बहराइच में भेड़िये ने फिर दो बालिकाओं पर किया हमला, भर्ती
इससे पहले, बहराइच के ही खैरीघाट क्षेत्र के महजिदिया निवासी शिवानी (10) और हरदी क्षेत्र के गड़रियनपुरवा निवासी सुमन (11) पर भेड़ियों ने मंगलवार रात हमला कर दिया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

वहीं, बौंडी क्षेत्र में ग्रामीणों ने भेड़िया देखने का दावा किया है। जिले में भेड़ियों के हमलों में अब तक नौ बच्चों सहित 10 की मौत हो चुकी है। 45 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच भेड़ियों को पकड़ा, जिनमें से एक की मौत हो गई।

जानकारी के अुनसार, शिवानी मंगलवार रात मां किराना के साथ घर में सो रही थी। देर रात भेड़िये ने उसे चारपाई से नीचे खींचने का प्रयास किया। इस बीच शिवानी चीख पड़ी। मां के शोर बचाने पर भेड़िया उसे छोड़कर भाग निकला।

वहीं, गड़रियनपुरवा निवासी सुमन की गर्दन भेड़िये ने दबोचकर बाहर खींचने का प्रयास किया। शोर सुनकर पहरा दे रहे ग्रामीण और परिजन दौड़े तो सुमन की जान बची। ग्राम पंचायत यादवपुर में बुधवार सुबह भेड़िया ने बालकराम के पड़वा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इलाकों में बढ़ी दहशत
वन विभाग की ओर से मंगलवार को ही एक मादा भेड़िया को पकड़ा गया है। लेकिन इसके बाद से हमले तेज हो गए हैं। मंगलवार की रात भेड़िया ने खैरीघाट व हरदी थाना क्षेत्र में जहां बालिकाओं पर हमला किया तो वहीं कोतवाली देहात में पड़वा को घायल कर दिया। वहीं बौंडी थाना क्षेत्र में भी भेड़िया दिखा। इसके बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक से अधिक भेड़िया हैं।
 
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में बाघ के हमले में युवक की मौत
उधर, खेत में गन्ना बांधने गए हैदराबाद क्षेत्र के गांव मूड़ा अस्सी के जाकिर अली (40) की बुधवार को बाघ के हमले में जान चली गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर गोला-सिकंदराबाद मार्ग जाम कर दिया। 15 दिन में बाघ के हमले में मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मोहम्मदी-महेशपुर रेंज क्षेत्र में 27 अगस्त को बाघ ने गांव इमलिया निवासी अमरेश कुमार को हमला कर मार डाला था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें