फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में डूबी महिला, मौत

Thu, 20 Jul 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर घारा गांव निवासी एक महिला बुधवार की रात नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान भगहर नाले में डूबकर उसकी मौत हो गई। सुबह महिला का शव नाले में उतराता मिला। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके चलते शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 
विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के भगवानपुर घारा गांव निवासी खैरुल निशा (70) पत्नी सल्लन रात में करीब आठ बजे नित्यक्रिया के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं लग सका।

शुक्रवार को सुबह महिला का शव गांव से कुछ दूरी पर भगहर नाले में उतराता मिला। गौरतलब हो कि यह नाला घाघरा नदी से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते नाले में काफी पानी है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर उपनिरीक्षक गुलाब राय पहुंचे, लेकिन परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर पंचनामा के बाद लाश को दफना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें