फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन से 24 गांवों की बिजली ठप

Thu, 20 Jul 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
बिजली - फोटो : SELF
विज्ञापन
महसी के सिंगिया नसीरपुर, भगवानपुर व एरिया गांवों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर 10 दिन से फुंके पड़े हैं। इसकी शिकायत लोगों ने जेई से की, लेकिन ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदले गए। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को महसी-खैरीघाट मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ नारेबाजी की। दो घंटे प्रदर्शन के बाद पुलिस के पहुंचने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। वहीं, तीन ट्रांसफार्मर फुंकने से 24 गांवों की 50 हजार से अधिक बिजली व पानी के लिए तरस रही है। 
विज्ञापन


महसी तहसील क्षेत्र के सिंगिया नसीरपुर, भगवानपुर व एरिया गांव में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जेई से की, लेकिन 10 दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए, जिससे रमवापुर, गदामार, नथुवापुर, राजीचौराहा, महसी, नकही समेत 24 गांवाें की बिजली सप्लाई ठप है। बत्ती गुल होने से इन गांवों के लोग अंधेरे में रात बिताने को मजबूर हैं। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज लोगों का सब्र शुक्रवार को टूट गया।

कई ग्रामीण महसी-खैरीघाट मार्ग पर पहुंच गए और पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीण पावर कॉर्पोरेशन के उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची हरदी पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया। लगभग दो घंटे तक प्रदर्शन चला। इसके बाद ग्रामीणों ने जल्द ही ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर मसूर खां, सलाहुद्दीन, अली बहादुर, बहोरन, राजितराम, रामधीरज, असलम, अख्तर अली आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें