फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, शव छोड़कर भागे ससुरालीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
धरसवा। कोतवाली देहात के ग्राम श्यामपुर नदौना में शुक्रवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल वाले घर से भाग निकले हैं।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के देउवनपुरवा निवासी मेंहदी हसन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शफीकुन निशा (35) का निकाह सात साल पहले श्यामपुर नदौना गांव निवासी युवक के साथ किया था। शुक्रवार सुबह बेटी के ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके कुछ देर बाद सभी लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए। मेंहदी हसन के अनुसार जब वह दोपहर में बेटी के ससुराल पहुंचे तो घर में ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। बेटी शफीकुन का शव जमीन पर पड़ा था और शव का रंग काला पड़ चुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर ससुराल वाले भाग निकले हैं। थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें