फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी। संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई नंदवाल भदवारी गांव निवासी रेशमा (30) की सोमवार देररात इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके भाई जावेद ने पति पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

जावेद ने बताया कि रेशमा और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होता था। सोमवार को जब परिजन एक रिश्तेदारी में गए, तो रेशमा वहां नहीं पहुंची। जानकारी करने पर पता चला कि वह जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। परिजन जब तक अस्पताल पहुंचे, तब तक रेशमा की मौत हो चुकी थी। पति समेत अन्य ससुरालीजन मौके से भाग गए थे। चिकित्सकों ने विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत की बात कही है। जावेद ने घटना की जांच की मांग की। थाना प्रभारी बौंडी संजीव वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें