फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: टोल प्लाजा से महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागा बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मटेरा। मटेरा बाजार निवासी गायत्री देवी मंगलवार शाम ई-रिक्शा से अपने मायके लखीमपुर जा रही थीं। मटेरा टोल प्लाजा के पास ई-रिक्शा की रफ्तार धीमी होते ही पीछे से आए बाइक सवार उचक्के ने झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र छीन लिया और भाग गया। अचानक हुई घटना से महिला घबरा गईं। सूचना मिलने पर मटेरा थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस टोल प्लाजा व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें