फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे विद्युत तार की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। थाना क्षेत्र के सिसई सलोन गांव में विद्युत तार टूटा पड़ा था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी दौरान गांव निवासी महिला तार की चपेट में आ गई और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रिसिया थाना अंतर्गत सिसई सलोन गांव में बिजली का तार टूटा पड़ा था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। शुक्रवार को सुबह नौ बजे गांव निवासी विमला देवी (41) पत्नी पहाड़ी घर के काम से जा रही थी। इसी दौरान वह टूटे पड़े विद्युुत तार की चपेट में आ गई और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अवर अभियंता मोहम्मद अरशद का कहना है कि फोन से सूचना मिलने पर बिजली सप्लाई बाधित करा दी गई, लेकिन महिला की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं है। महिला के पति ने थाने पर तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष बृजराज प्रसाद का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि आए दिन टूटे तार से घटनाएं हो रही हैं, लेकिन विभाग सबक नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें