फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पति की पिटाई से महिला की मौत

Thu, 30 Oct 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मटेरा। ग्राम जुलाहनपुरवा में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने मंगलवार की रात पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी, इसके बाद वह घर से खिसक गया। बुधवार सुबह महिला की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने बताया कि मृतका शहनाज (30) की शादी इंसान अली से हुई थी। दोनों के बीच आए दिन विवाद और मारपीट होती रहती थी। पुलिस के मुताबिक शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि मंगलवार रात भी कहासुनी के बाद पति ने उसे बुरी तरह पीटा। बुधवार तड़के उसकी तबीयत अचानक खराब हुई और घरवालों ने अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी पति घर से भाग गया।

मटेरा थाने के जंगलीनाथ मंदिर पुलिस चौकी प्रभारी रामप्रवेश पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चोटों के स्पष्ट निशान मिले हैं। ग्रामीणों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पति इंसान अली की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें