फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भेड़िये ने युवक को किया जख्मी, भर्ती

Wed, 08 Oct 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कैसरगंज के दयालपुरा में भेड़िया के हमले में घायल मिल्की राम।   - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
बौंडी। मंझारा तौकली गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक पर भेड़िये ने हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि युवक संभल भी नहीं सका। उसके सीने और गर्दन पर गहरे जख्म हो गए हैं। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दयालपुरवा गांव निवासी मिल्की राम (40) मंगलवार दोपहर घर से करीब सौ मीटर दूर गन्ने के खेत की ओर नित्यक्रिया के लिए गए थे। तभी गन्ने के खेत में पहले से घात लगाए बैठे भेड़िये ने उन पर झपट्टा मार दिया। हमले में मिल्की राम के सीने और गर्दन पर गंभीर जख्म हो गए हैं।


मिल्की राम के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। लोगों की भीड़ देखकर भेड़िया सरयू नदी की दिशा में कछार की ओर भाग निकला। वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में भेड़िये की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन



डीएफओ रामसिंह यादव ने बताया कि भेड़िये के हमले की सूचना मिलने के बाद टीम सक्रिय हो गई है। क्षेत्र में खोजबीन की जा रही है, ताकि भेड़िये को पकड़ा जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



कोई भेड़िया तो कोई बता रहा तेंदुआ
दयालपुरवा गांव में हुए हमले के मामले में हमलावर वन्यजीव को लेकर ज्यादातर ग्रामीण भ्रमित दिखे। कुछ ग्रामीण भेड़िये का हमला बता रहे थे, तो कुछ ने हमलावर वन्यजीव को तेंदुआ बताया। हालांकि मौके पर पहुंचे रेंजर ओंकार नाथ यादव ने युवक के शरीर पर लगे खरोंच और पगचिह्नों से वन्यजीव के भेड़िया होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें