फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जंगली हाथियों ने तीन बीघा गेहूं की फसल रौंदी

Sat, 24 Jan 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 निशानगाड़ा के तिगड़ा गांव में हाथी के उत्पात में बर्बाद हुई फसल। -संवाद
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट जंगल से सटे तिगड़ा गांव में बृहस्पतिवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने तीन बीघा गेंहू की फसल को रौंद डाला। ग्रामीणों की चीख-पुकार पर गजमित्रों ने ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को किसी तरह खेत से भगाया। प्रभावित ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत कर गेहूं की फसल उगाई थी, जो बर्बाद हो गई।
विज्ञापन


प्रभावित किसान जंगलू, हरि, श्रीराम, कृष्णा और हीरा आदि ने बताया कि उनका गांव निशानगाड़ा रेंज के अंतर्गत आता है। यहां आए दिन जंगली हाथियों का झुंड आकर किसानों के घरों तथा खेतों को नुकसान पहुंचाता है। गजमित्र गुरदास सिंह, गुरजंट सिंह व श्रीनिवास ने हांका लगाकर किसी प्रकार हाथी को भगाया।

निशानगाड़ा वन क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र श्रीवास्तव के निर्देश पर पहुंचे बीट इंचार्ज कौशल किशोर ने नुकसान हुए फसल का आकलन किया तथा गजमित्रों के साथ मिलकर लोगों को अलर्ट किया। उन्होंने कहा कि हाथियों से बचाने के लिए पहले से ही मशाल इत्यादि तैयार रखें, जैसे ही हाथी की आहट हो, उसमें तेल डालकर आग लगाने की देरी रहे। रोशनी और शोर सुनकर जंगली जानवर अक्सर भाग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें