फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुआ के पिंजरे में फंसी जंगली बिल्ली

Sat, 14 Mar 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
खैरीघाट में तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में कैद हुई जंगली बिल्ली। -संवाद
विज्ञापन
खैरीघाट। बाजपुरवा गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में शुक्रवार सुबह एक जंगली बिल्ली कैद हो गई। पहले ग्रामीणों ने उसे तेंदुए का शावक समझ कर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने जांच के बाद बताया कि पिंजरे में तेंदुए का शावक नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली फंसी है। तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन



तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने बाजपुरवा गांव के आसपास चार स्थानों पर पिंजरे लगाए हैं। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने देखा कि एक पिंजरे में कोई जंगली जानवर कैद है। उसे तेंदुए का शावक समझकर लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वनविभाग की टीम ने स्पष्ट किया कि पिंजरे में जंगली बिल्ली फंसी है।


डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा ने बताया कि पिंजरे में रखे मांस को खाने के चक्कर में जंगली बिल्ली अंदर चली गई थी, जिससे वह कैद हो गई। उसे सुरक्षित रूप से बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को वन विभाग से लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ था, लेकिन इलाके में अभी भी दो से तीन तेंदुओं के होने की आशंका डीएफओ सुंदरेशा ने जताई है। इसी को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है, ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें