फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हरदीनपुरवा में गाय पर वन्यजीव का हमला, तेंदुए की आशंका से सहमे ग्रामीण

Mon, 24 Mar 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
फखरपुर के हरदीनपुरवा में जंगली जानवर के हमले में घायल मवेशी व जमा भीड़।
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। हैबतपुर गांव में छह दिन पहले मवेशी पर हमले के बाद शनिवार को अज्ञात जानवर ने हरदीनपुरवा में गाय पर हमला कर दिया। हमले में घायल गाय का इलाज करवाया जा रहा है। हमलावर वन्यजीव के तेंदुआ या भेड़िया होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गांव में कैमरा लगाकर गश्त शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुबकापुर के हरदीनपुरवा निवासी चंद्र प्रकाश की गाय उनके फूस के घर में बंधी थी। देर रात पहुंचे अज्ञात जानवर ने गाय पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गाय की गर्दन व पैर पर गंभीर घाव हुए हैं। रविवार सुबह पहुंचे पशु चिकित्सक ने गाय का इलाज किया। वहीं, सूचना पर पहुंचे बीट प्रभारी जुबेर खान ने मौके पर जांच पड़ताल की और कैमरा लगाया। बता दें कि छह दिन पूर्व अज्ञात जानवर ने हरदीनपुरवा से कुछ दूर स्थित हैबतपुर में मवेशी पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। बीट प्रभारी जुबेर खान ने बताया कि दोनों हमले एक ही तरह के हैं। जानवर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें