फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: एक बेड पर हो रहा दो-दो बच्चों का इलाज

Mon, 24 Mar 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में एक बेड पर भर्ती दो-दो बच्चों का इलाज करते चिकित्सक। 
विज्ञापन
बहराइच। जिले के मेडिकल कॉलेज में बेड की कमी का खामियाजा बीमार बच्चे भुगत रहे हैं। हालत ये है कि एक ही बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज किया जा रहा है। वहीं उल्टी-दस्त व निमोनिया के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं जिसका मुख्य कारण मौसम में बदलाव बताया जा रहा है। डायरिया की चपेट में आने से बच्चे अधिक बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन



मौसम में बदलाव के कारण मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में डायरिया व निमोनिया के मरीज बढ़ रहे हैं। दिन में गर्मी व सुबह-शाम सर्द हवाओं के कारण बच्चे अधिक बीमार पड़ रहे हैं। इसका सीधा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। रविवार को मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग में कुल 35 बीमार बच्चे भर्ती रहे। रविवार को नौ नए मरीज भी शामिल हैं। वहीं पीआईसीयू में वार्ड फुल हो गया है। यहां पर एक बेड पर दो बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। यहां पर कुल 13 मरीज गंभीर हालत में भर्ती हैं।

बुखार हो तो बच्चे को तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि इन दिनों मौसम में बदलाव के साथ ही बच्चे अधिक बीमार पड़ रहे हैं। इनमें डायरिया व निमोनिया जैसे मरीज शामिल हैं। मेडिकल कालेज में कुछ केस ऐसे भी आ रहे हैं, जो बुखार के बावजूद चिकित्सकों से संवाद करने के बजाय घरेलू उपचार कर रहे हैं। इससे बच्चों में झटके आने की शिकायत हो रही है। ऐसे में पांच साल तक के बच्चों को बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें