फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर शव लटकाया

Sun, 05 Feb 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के खैरहनिया गांव निवासी एक महिला का पति मुंबई में नौकरी करता है। कुछ दिन पूर्व ही वह घर लौटा था। इसी दौरान महिला को पता चला कि उसके पति ने मुंबई में दूसरा विवाह कर लिया। इसको लेकर दोनों में आए दिन विवाद होने लगा। इसी को लेकर शनिवार को पति ने पत्नी की पिटाई की और हत्या करने के बाद उसके शव को लटकाकर घर से चला गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


खैरीघाट थाना अंतर्गत देवदत्तपुर गांव निवासी जुमई ने अपनी पुत्री रशीदा बानो (32) का विवाह नौ वर्ष पूर्व रुपईडीहा थाना क्षेत्र के खैरहनिया गांव निवासी रियाज के साथ किया था। रियाज मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है, लेकिन विवाह के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन रहती थी। इस बीच रशीदा एक बेटे की मां बनी, मगर पति-पत्नी के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ।

कुछ दिनों से रियाज 50 हजार रुपये और बाइक की मांग ससुरालीजनों से कर रहा था। इस मामले में ससुर जुमई ने कई बार दामाद को समझाया और आर्थिक स्थिति सुधरने पर डिमांड पूरी करने को कहा। लेकिन रशीदा का उत्पीड़न नहीं थमा। आए दिन रियाज उसे मारता-पीटता था। कुछ दिन पूर्व रियाज मांग पूरी न होने पर पत्नी को मायके छोड़ आया था और मुंबई में दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


जुमई का कहना है कि पखवारे भर पूर्व दामाद मुंबई से लौटा तो फिर उसने नकदी और बाइक की मांग की। इस पर खेत गिरवी रखकर 25 हजार रुपये का इंतजाम किया, तब वह सप्ताह भर पूर्व बेटी को विदा कराकर ससुराल लाया। लेकिन और पैसे तथा बाइक के लिए पीटता था।

पिता का कहना है कि शनिवार को बेटी की लाठियों से पिटाई करने के बाद उसे फांसी के फंदे पर लटकाकर मुंबई जाने की बात कहकर रियाज घर से चला गया। आसपास के लोगों की सूचना पर जुमई बेटी के घर पहुंचे तो उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने पिता जुमई की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि विवाहिता की मौत संदिग्ध लग रही है। हत्या या आत्महत्या क्या है, कुछ कहा नहीं जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल रियाज सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। 

घर में सिर्फ चार वर्षीय साजिद बचा है। उसने ही आस पड़ोस के लोगों को मां के फांसी के फंदे पर लटकने की सूचना दी। पड़ोसियों की सूचना पर नाना जुमई व परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे, तब उन्हें साजिद ने बताया कि अब्बा ने अम्मी को लाठियों से पीटा। इसके बाद कमरे में बांधकर चले गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें