फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कुल्हाड़ी से हमला कर की पत्नी की हत्या

विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद चर्दा सीएचसी पर मौजूद परिजन। - फोटो : महिला की हत्या के बाद चर्दा सीएचसी पर मौजूद परिजन।
विज्ञापन
चरदा। ग्राम नरैनापुर में रविवार देर शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद घर से भाग निकला। पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी पति को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


गांव निवासी सैदुल (50) रविवार देर शाम घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान पति दूबर खां से पारिवारिक मामलों को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दूबर ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाकर सैदुल के सिर पर वार कर दिया। इससे वह चीखते हुए जमीन पर गिर पड़ीं। घर के बाहर अलाव ताप रहा बेटा हगनू मां की चीख सुनकर अंदर पहुंचा। मां को लहूलुहान देखकर ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अरविंद ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

बेटे ने बताया कि उसके पिता दूबर खां पिछले दो-तीन माह से मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उनका इलाज चल रहा है। रुपईडीहा थानाध्यक्ष रमेश सिंह रावत ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें