फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आवारा कुत्तों ने बकरी को नोचकर मार डाला

विज्ञापन
नवाबगंज में घूमता कुत्तों का झुंड। - फोटो : नवाबगंज में घूमता कुत्तों का झुंड।
विज्ञापन
नवाबगंज। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह ढोड़े गांव में कुत्तों के झुंड ने एक बकरी को नोच कर मार डाला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और पशुपालकों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

गांव निवासी सलमा बेगम ने बताया कि वह अपने घर के सामने स्थित बाग में बकरी समेत अन्य मवेशियों को घास चरा रही थीं। तभी अचानक आठ से दस आवारा कुत्ते वहां आ पहुंचे और मवेशियों पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक कुत्ते एक बकरी को बुरी तरह नोच कर मार चुके थे।
उन्होंने ने बताया कि मारी गई बकरी की कीमत करीब सात हजार रुपये थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी गांव में उनकी दो बकरियों को आवारा कुत्ते मार चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक महीने में क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक बकरे और बकरियां आवारा कुत्तों का शिकार बन चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें