फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्रसव पीड़ा बढ़ी तो ब्लेड से खुद पेट पर लगा लिया चीरा, गंभीर

विज्ञापन
फखरपुर के नंदवल गांव में प्रसव पीड़ा होने पर ब्लेड से पेट पर चीरा लगाने वाली ननकई को मेडिकल काॅ
विज्ञापन
बहराइच। नंदवल गांव निवासी ननकई (38) ने बृहस्पतिवार सुबह प्रसव पीड़ा असहनीय होने पर ब्लेड से अपना पेट चीर लिया। इसके कुछ ही देर बाद सामान्य प्रसव हो गया। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया। गंभीर रूप से घायल ननकई को परिजन सीएचसी फखरपुर ले गए, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन


पड़ोसियों के अनुसार ननकई को बृहस्पतिवार सुबह घर पर ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उस समय छोटे बच्चों के अलावा कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। दर्द असहनीय होने पर उन्होंने घर में रखे ब्लेड से खुद ही पेट पर कई बार चीरा लगा लिया। इसी दौरान उनका सामान्य प्रसव हो गया।

ननकई की चीख सुनकर घर के दूसरे हिस्से में मौजूद बच्चे मौके पर पहुंचे। मां को लहूलुहान देखकर शोर मचाया, जिसपर आसपास के लोग जुटे। घटना की सूचना मायके सिरौली कला भेजी। कुछ ही देर में ननकई की मां मुन्नी देवी परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


आनन-फानन उन्हें सीएचसी फखरपुर ले जाया गया, जहां डॉ. प्रदीप शुक्ला ने प्राथमिक उपचार के बाद ननकई व नवजात को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ भेज दिया गया। ननकई के पति का कुछ माह पूर्व ही निधन हुआ है।

-
ननकई बोली, दर्द से बुरा हाल था
मेडिकल कॉलेज में भर्ती ननकई ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। एक घंटे बाद जब दर्द असहनीय हो गया, तो घर में रखे ब्लेड से पेट पर चीरा लगा लिया। क्या सोचकर चीरा लगाया, इस सवाल पर ननकई चुप हो गई।



-
गलत स्थान पर चीरा लगाने से कई नसें कटीं
चिकित्सक प्रदीप शुक्ला ने बताया कि ननकई ने गलत स्थान पर चीरा लगा लिया, जिससे पेट की कई नसें कट गईं और अंदरूनी अंगों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिक खून बहने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


-
पहले से हैं पांच बच्चे
ननकई की मां मुन्नी देवी ने बताया कि पहले से एक बेटी और चार बेटे हैं। अब उसने एक और पुत्री को जन्म दिया है। इस प्रकार वह छह संतानों की मां बन गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें