लखनऊ में आयोजित योगा नेशनल चैंपियनशिप में शील्ड के साथ वितेता टीम। - स्रोत : स्वयं
बहराइच। लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय 11वीं बैटल डांस स्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप में किसान पीजी कॉलेज बहराइच की स्पेशल योगा वैरियर्स टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टीम ने एक्रो योगा कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
जिले का नाम रोशन कर जब टीम बहराइच पहुंची, तो उसका भव्य स्वागत किया गया। टीम के प्रशिक्षक डॉ. सत्यम सिंह ने बताया कि अब तक यह टीम स्थानीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर रही थी, लेकिन पहली बार नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर कॉलेज और जिले का मान बढ़ाया है।
कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह और प्राचार्य प्रोफेसर विनय सक्सेना ने बताया कि जल्द ही कॉलेज में एक विशेष समारोह आयोजित कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाएगा।