फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तराई में बदला मौसम का मिजाज

Wed, 18 Nov 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में सुबह के समय छाया कोहरा। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। तराई में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह कोहरा और दिन में धुंध के बीच निकली धूप के बाद शाम को सर्द हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी। मंगलवार को सुबह ग्रामीण इलाकों में आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। शहर में दिन निकलने के साथ कोहरा छंट गया, लेकिन धूप धुंध में लिपटी रही। दोपहर बाद धूप कमजोर पड़ गई और शाम होते ही तापमान गिरने से लोगों को सिहरन महसूस हुई।
विज्ञापन



मंगलवार सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह आठ बजे तक दृश्यता प्रभावित रही। दिन चढ़ने पर कोहरा छंटा, लेकिन आसमान में धुंध बनी रहने से धूप का असर कम रहा। दोपहर बाद मौसम में फिर बदलाव दिखा। शाम 3:40 बजे तक धूप गायब हो गई। इसके बाद करीब नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया।


मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि अगले चार दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें