फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अब घर बैठे बनेगा जीवित प्रमाणपत्र

Wed, 18 Nov 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सरकारी और निजी संस्थानों से सेवानिवृत्त पेंशनरों को अब जीवित प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। डाक विभाग ने पेंशनरों के लिए घर बैठे डिजिटल जीवित प्रमाणपत्र बनवाने की सुविधा शुरू की है। पेंशनर को नजदीकी डाकघर, डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क करना होगा। डाकिया घर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कराएगा।
विज्ञापन



इसके लिए आधार संख्या, मोबाइल नंबर और पेंशन संबंधी विवरण देना होगा। सेवा के लिए 70 रुपये शुल्क निर्धारित है। पेंशनर पोस्ट इंफो एप के माध्यम से डोरस्टेप सेवा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं विभाग की वेबसाइट के जरिये भी रिक्वेस्ट भेजी जा सकती है। आवेदन के बाद मोबाइल पर एसएमएस आएगा और प्रक्रिया पूरी होने पर डिजिटल जीवित प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। पेंशनरों को हर वर्ष नवंबर में बैंक या कोषागार में जीवित प्रमाणपत्र जमा करना होता है। इसके चलते इन दिनों वरिष्ठ कोषागार कार्यालय में बड़ी संख्या में पेंशनर पहुंच रहे हैं और अपना जीवित प्रमाणपत्र जमा कर रहे हैं।

कार्यालय में बुजुर्गों की भीड़ के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, बहराइच प्रधान डाकघर के डाकियों ने इस माह अब तक 32 पेंशनरों के जीवित प्रमाणपत्र बनवाए हैं। डाक विभाग की इस सुविधा से बुजुर्गों को भीड़ और लंबी कतार से राहत मिलने की उम्मीद है। पोस्ट मास्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डाक विभाग द्वारा इस माह में अब तक 32 पेंशनार्थियों के घर जाकर जीवित प्रमाणपत्र की सुविधा दी गई है। वहीं वरिष्ठ कोषागार अधिकारी नरोत्तम शरण ने बताया कि जीवित प्रमाणपत्र जमा करने के लिए पेंशनार्थी कार्यालय पहुंच कर अभिलेख जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें