फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से जलभराव, घरों में भरा पानी

विज्ञापन
मिहींपुरवा विकास खंड के तमोलिनपुरवा गांव में बारिश के बाद घर में भरा पानी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। जिले में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इससे गली व मोहल्लों में जलभराव होने के साथ सड़कों पर पानी भर गया है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं बारिश के दौरान जरवल में एक ग्रामीण का मकान गिर गया। मलबे में दबकर मां-बेटी घायल हो गईं। मिहींपुरवा क्षेत्र के ग्रामीणों के घरों में बारिश का पानी भर गया है। धान की फसल के लिए बारिश काफी मुफीद है।
विज्ञापन

वर्षा ऋतु का समय चल रहा है। 15 दिन पूर्व लोग बारिश के लिए टकटकी लगाए थे। खेतों में धान की रोपाई नहीं कर पा रहे थे। गर्मी से जिलेवासी परेशान थे। लेकिन अब प्रतिदिन सुबह बारिश हो रही है। दोपहर बाद मौसम खुल रहा है। कुछ यही हाल बुधवार व गुरुवार को रहा। गुरुवार तड़के फुहारों के साथ शुरू हुई बारिश मूसलाधार बरसात में बदल गई। मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। शहर के विभिन्न गली व मोहल्लों में पानी भर गया। पानी भरा होने से लोगों को आवागमन में काफी समस्या हुई। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों पर पानी भरा होने से लोग जलभराव के बीच आवागमन करने को विवश हुए। बारिश के दौरान लोगों के मकान भी गिर रहे हैं।
जरवल विकास खंड अंतर्गत ग्राम हंसना धवरिया के मजरा भुंडेपुरवा गांव निवासी किसान संतोष वर्मा का मिट्टी का बना मकान गिर गया। परिवार के लोगों ने भागकर जान बचाई। मलबे में दबकर मां-बेटी घायल हो गईं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना पाकर पूर्व जिपं सदस्य अवधेश वर्मा गांव पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जानते हुए तहसील को सूचना दी। मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत नकौहा, कंचनपुर, मंझरा गांव में स्थित ग्रामीणों के मकान में बारिश का पानी भर गया है। तमोलिनपुरवा गांव निवासी श्रीराम प्रजापति के मकान में पानी भर गया। परिवार के लोग चारपाई पर जीवन यापन कर रहे हैं। इसी तरह अन्य गांवों में जलभराव से जनजीवन अस्तव्यस्त है। फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के आभास श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी 24 घंटे आंशिक से घने बादल छाए रहने की संभावना है तथा कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन

निरंतर हो रही बिजली कटौती
बारिश के बीच ही जिले में बिजली कटौती भी निरंतर की जा रही है। शहर क्षेत्र में विभिन्न मोहल्लों में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हुई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में दो मिनट के लिए बिजली आने के बाद ही चली जा रही है। किसी-किसी गांव में पूरे-पूरे दिन बिजली नहीं आई। इससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी हुई।
बारिश धान के लिए संजीवनी
किसानों द्वारा खेतों में धान की नर्सरी रोपाई की जा रही है। जिनके खेत में धान की रोपाई एक हफ्ते पूर्व हो चुकी है। या जिनके खेत में रोपाई चल रही है, उन किसानों के लिए बारिश संजीवनी साबित हो रही है। लोग समय से खाद का प्रयोग करें। बारिश न होने पर भी अब लोगों को लगभग एक हफ्ते तक फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। -सतीश कुमार पांडेय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें